Type Here to Get Search Results !

➨ उत्तर प्रदेश करेंट अफेयर्स 2018 - Uttar Pradesh Current GK [With PDF]


उत्तर प्रदेश करेंट अफेयर्स 2018 - Uttar Pradesh Current GK

Uttar Pradesh Current Affairs 2018 in Hindi - उत्तर प्रदेश राज्य सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में आपकी सफलता के लिए हम यहां उत्तर प्रदेश से जुड़े Current Affairs वर्ष 2017 सहित दे रहे है। स्मरण रहे 'कठिन परिश्रम एवं उचित और सामयिक मार्गदर्शन सफलता प्राप्त करने का मूलमंत्र है।' इसी को ध्यान में रखकर उत्तर प्रदेश की महत्वूपर्ण घटनाओं पर आधारित Current Affairs तैयार किये गये है। दोस्तों UPPCS, UP Police की परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए उत्तर प्रदेश से जुड़े सवाल जरूर तैयार कर लेना चाहिए। क्योंकि प्रदेश से जुड़े करेंट अफेयर्स के सवाल हर परीक्षा में आते हैं।

·       उत्तर प्रदेश कैडर के IPS अधिकारी ओपी सिंह को उत्तर प्रदेश पुलिस का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया।

·        IAS अधिकारी मनोज कुमार को उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया।

·       उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अक्षय कुमार को स्वच्छता का ब्राण्ड एम्बेसडर नियुक्त किया गया।

·        राजीव कुमार को उत्तर प्रदेश का मुख्य सचिव 29 जून, 2017 को नियुक्त किया गया।
·        हृदय नारायण दीक्षित को उत्तर प्रदेश की 17वीं विधानसभा का अध्यक्ष 30 मार्च, 2017 को निर्वाचित किया गया।

·        उत्तर प्रदेश सरकार ने देश का सबसे लम्बा एक्सप्रेस वे प्रदेश में बनाए जाने की घोषणा जुलाई 2017 में की।

·        ICICI बैंक ने उत्तर प्रदेश के सिवाया गांव को 100%​ डिजिटल लेने देन वाला गांव बना दिया है।

·        उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रतिवर्ष 24 जनवरी को 'उत्तर प्रदेश दिवस' मनाने की घोषणा मई 2017 में की।

·        उत्तर प्रदेश राज्य के वाराणसी जिले में रु. 3000 करोड़ की लागत से तेलशोधन कारखाना (Refinery) लगाया जाएगा।

·        उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को नो स्कूल बैग डे घोषित कर दिया है।

·        'आईटी स्टार्टअप नीति 2017' को उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने 13 दिसम्बर, 2017 को मंजूरी प्रदान की।

·        उत्तर प्रदेश के शामली जिले को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में 4 दिसम्बर, 2017 को शामिल कर लिया गया।

·        उत्तर प्रदेश पुलिस के यूपी-100 कण्ट्रोल रूम को अन्तर्राष्ट्रीय मानक संगठन (आईएसओ) ने सितम्बर, 2017 में आईएसओ-9001 प्रमाण-पत्र दिया।

·        कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए लखनऊ में अलग थाना स्थापित करने का निर्णय राज्य सरकार ने 23 सितम्बर, 2017 को लिया।

·        प्रदेश में 'उत्कर्ष' स्मॉल फाइनेन्स बैंक के मुख्यालय का उद्घाटन 23 सितम्बर, 2017 को वाराणसी में किया गया।

·        उत्तर प्रदेश सरकार ने गाजियाबाद में कौशल मानसरोवर भवन के निर्माण का फैसला 29 अगस्त, 2017 को किया।

·        उत्तर प्रदेश के झांसी, अलीगढ़, इलाहाबाद शहरों को जून, 2017 में स्मार्ट सिटी मिशन में शामिल किया गया।

·        प्रदेश में सौभाग्य योजना की शुरूआत 17 दिसम्बर, 2017 को बीधापुर (उन्नाव) से की गई।

·        उत्तर प्रदेश के जेवर (गौतमबुद्धनगर) पर एयरपोर्ट निर्माण के प्रथम चरण की शुरूआत को मंजूरी 5 दिसम्बर, 2017 को प्रदान की।

·        उत्तर प्रदेश सरकार ने 5 दिसंम्बर, 2017 को नई सौर ऊर्जा नीति को मंजूरी प्रदान की।

·        इलाहाबाद से प्रकाशित होने वाली सरस्वती नामक प्रसिद्ध हिन्दी पत्रिका का प्रकाशन 37 वर्ष बाद जनवरी, 2018 से हुआ।

·        मुठभेड़ में शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों के परिवार को दी जाने वाली सहायता राशि रु. 50 लाख करने की घोषणा की गई।

·        मुख्यमन्त्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना प्रारम्भ करने का निर्णय 12 सितम्बर, 2017 को लिया गया।

·       उत्तर प्रदेश सरकार ने देवी अहिल्याबाई योजना के अन्तर्गत बेटियों को स्नातक तक की मुफ्त शिक्षा देने की घोषणा 11 अक्टूबर, 2017 को की।

·        सामूहिक विवाह समारोह के आयोजन में प्रत्येक जोड़े पर रु. 35000 की धनराशि खर्च करने का फैसला उत्तर प्रदेश सरकार ने 3 अक्टूबर, 2017 कोलिया।

·        उत्तर प्रदेश में स्थित मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम परिवर्तित करके पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रखने को केन्द्र सरकार ने 4 अगस्त, 2017 को अपनी मंजूरी प्रदान की।

·        16 मई को उत्तर प्रदेश के विधानमण्डल के दोनों सदनों में सर्वसम्मति से उत्तर प्रदेश वस्तु और सेवा कर विधेयक (यूपीजीएसटी)-2017 पारित कर दिया गया।

·        उत्तर प्रदेश में एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस सेवा 13 अप्रैल, 2017 को प्रदेश में प्रारम्भ की गई। 108 नम्बर पर कॉल करके यह एम्बुलेंस बुलाई जा सकेगी।

·        मुस्लिम लड़कियों की शादी के लिए 'मेहर' देने की योजना को 13 अप्रैल, 2017 को राज्य सरकार ने स्वीकृति प्रदान की।

·       उत्तर प्रदेश में 23 नवम्बर, 2017 को पुलिस झण्डा दिवस मनाया जाता है।


Related Post :

Post a Comment

5 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
  1. Sir यूपी के भूगोल की भी PDF डाल दीजिए

    ReplyDelete
    Replies
    1. Gk-Markets: ➨ उत्तर प्रदेश करेंट अफेयर्स 2018 - Uttar Pradesh Current Gk [With Pdf] >>>>> Download Now

      >>>>> Download Full

      Gk-Markets: ➨ उत्तर प्रदेश करेंट अफेयर्स 2018 - Uttar Pradesh Current Gk [With Pdf] >>>>> Download LINK

      >>>>> Download Now

      Gk-Markets: ➨ उत्तर प्रदेश करेंट अफेयर्स 2018 - Uttar Pradesh Current Gk [With Pdf] >>>>> Download Full

      >>>>> Download LINK 73

      Delete
  2. Main mp3 live nahi download kar pa rha hu

    ReplyDelete
  3. Gk-Markets: ➨ उत्तर प्रदेश करेंट अफेयर्स 2018 - Uttar Pradesh Current Gk [With Pdf] >>>>> Download Now

    >>>>> Download Full

    Gk-Markets: ➨ उत्तर प्रदेश करेंट अफेयर्स 2018 - Uttar Pradesh Current Gk [With Pdf] >>>>> Download LINK

    >>>>> Download Now

    Gk-Markets: ➨ उत्तर प्रदेश करेंट अफेयर्स 2018 - Uttar Pradesh Current Gk [With Pdf] >>>>> Download Full

    >>>>> Download LINK

    ReplyDelete

यह बेवसाइट आपकी सुविधा के लिये बनाई गयी है, हम इसके बारे में आपसे उचित राय की अपेक्षा रखते हैं, कृप्या अपनी राय हमें Comments या Messages के माध्यम से जरूर दें।
धन्यवाद ।।

Top Post Ad

Below Post Ad