Type Here to Get Search Results !

➨ भारतीय अर्थव्यवस्था सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी — 4


 भारतीय अर्थव्यवस्था सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी — 4

यहां भारतीय अर्थव्यवस्था सामान्य ज्ञान (Indian Economy GK Questions) के 25 सवालों को प्रश्नोत्तरी सेट के रूप मे दिया जा रहा है। इसमें भारतीय अर्थव्यवस्था संबंधी सभी तरह के प्रश्नों को शामिल किया गया है। इस तरह प्रतियोगी विद्यार्थियों के लिए सभी परीक्षाओं में समान रूप से बहुउपयोगी साबित होगें।


1.        केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली वर्ष 2017 में रेल बजट को अलग से पेश की जाने वाली कितने वर्ष से चल रही परंपरा को खत्म किया? – 92 वर्ष

2.        बंदरगाहों से गांवों तक सुगम आवगमन हेतु कितने किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण करने की घोषणा की गई? – 2,000 किलोमीटर

3.        युद्ध से निपटने हेतु भारत सरकार ने कितने हजार करोड़ के रक्षा समझौते किए? – 20 हजार करोड़

4.        पंजाब नेशनल बैंक में किसे गैर-कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया? सुनील मेहता

5.        भारत ने किस देश को हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के लिए 5,700 करोड़ रुपए दिए? नेपाल

6.        भाजपा की नेतृत्व वाली वर्तमानएनडीएसरकार का यह कौन सा आम बजट है? तीसरा

7.        पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के किस नेता का 1 जनवरी 2017 को निधन हो गया? . अहमद

8.        किस विभाग ने ऑपरेशन क्लीन मनी की शुरूआत की है? आयकर विभाग

9.        भारतीय रिज़र्व बैंक ने बचत खातों से नकद निकालने पर लगी सीमा को कब तक समाप्त करने की घोषणा की? – 13 मार्च, 2017

10.   वर्ष 2017-18 में वित्त मंत्री ने मेडिकल पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षा में कितने सीटें बढाई जाने की घोषणा की? – 5000 सीटें

11.   आम बजट 2017-18 में सरकार ने स्वच्छता अभियान को प्रोत्साहित करने हेतु ग्रामीण इलाकों में अब कितने फीसदी सैनिटेशन प्रबंध किए जाने की घोषणा की? – 60 फीसदी

12.   आयकर विभाग ने करदाताओं के साथ कितने अग्रिम मूल्य निर्धारण समझौते किए? – 4

13.   केन्द्रीय रिजर्व बैंक ने बैंक खाता हेतु कौन सा प्रपत्र आवश्यक कर दिया है। अन्यथा उपभोक्ता का अकाउंट फ्रीज किए जाने की संभावना है? पैन कार्ड

14.   वर्ष 2017-18 में वित्त मंत्री ने सरकारी घाटा 3.2% से कम कर कितने प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है? – 3.0%

15.   बजट 2017-18 में रक्षा क्षेत्र के लिए कितने लाख करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया? – 2.74 लाख करोड़ रुपए

16.   कौन सा राज्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पूरी तरह डिजिटल बनाने वाला भारत का पहला राज्य बना? गुजरात

17.   वित्त मंत्री द्वारा मनरेगा में वर्तमान वित्तीय वर्ष में कितने लाख तालाब का लक्ष्य़ रखा गया है? – 5 लाख

18.   बजट 2017-18 के अनुसार भारतीय खेल प्राधिकरण को 481 करोड़ रुपये आवंटित किये गए हैं जबकि पिछले साल यह राशि कितने करोड़ रुपये थी? – 416 करोड़ रुपये

19.   नाबार्ड कितनी प्रारंभिक पूंजी के साथ स्थापित किया गया? – 100 करोड़ रूपये

20.   किस बैंक ने भारत में ऑनलाइन ग्राहकों के लिए तत्काल चैट सेवा शुरू की है? सिटी बैंक

21.   आम बजट 2017-18 में खेल मंत्रालय को कितने करोड़ रुपये मिले? – 350 करोड़ रुपये

22.   भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा कितने मूल्य वर्ग के नए नोट को जारी किये जाने के संबंध में अधिसूचना जारी की गयी? – 100

23.   टाटा समूह की कंपनी टाटा पावर ने किस को अपना चेयरमैन एवं अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया? नटराजन चंद्रशेखरन

24.   वित्त मंत्री ने बजट 2017-18 में राष्ट्रीय खेल विकास कोष का आवंटन कितने करोड़ रुपये से घटाकर दो करोड़ रुपये कर दिया गया है? पांच करोड़ रुपये

25.   भारत की प्रथम खनिज नीति कब घोषित हुई थी? - 1951 . में

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad