Type Here to Get Search Results !

➨ भारतीय अर्थव्यवस्था सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी — 1



 भारतीय अर्थव्यवस्था सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी — 1

यहां भारतीय अर्थव्यवस्था सामान्य ज्ञान (Indian Economy GK Questions) के 20 सवालों को प्रश्नोत्तरी सेट के रूप मे दिया जा रहा है। इसमें भारतीय अर्थव्यवस्था संबंधी सभी तरह के प्रश्नों को शामिल किया गया है। इस तरह प्रतियोगी विद्यार्थियों के लिए सभी परीक्षाओं में समान रूप से बहुउपयोगी साबित होगें।

1.        विश्व बैंक ने झारखंड में किस परियोजना हेतु झारखंड की 6.8 लाख युवतियों को सशक्त करने के लिए 6.3 करोड़ डॉलर का ऋण प्रदान करेगा? तेजस्विनी

2.        कुछ बैंकों (एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक) ने ट्रांजैक्शन के नए नियम लागू किए हैं। जिसके तहत बचत खाते के ग्राहकों को 4 बार जमा-निकासी के बाद प्रत्येक ट्रांजैक्शन पर कितने रुपए देने होंगे? – 150

3.        डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने हेतु किस निजी बैंक ने देश का पहला आधार पे लांच किया? आईडीएफसी

4.        डीमोनेटाइज किए गए 500 और 1000 रुपए के नोटों को 31 मार्च 2017 तक जमा करने की अनुमति नहीं देने के मामले में किस संस्था ने केंद्र सरकार और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) को नोटिस जारी किया? सुप्रीम कोर्ट

5.        किस देश ने 26 अटॉल (प्रवाल द्वीप) में से एक फाफू को सऊदी अरब को बेचने का फैसला किया? मालदीव

6.        राष्ट्रीय पारिवारिक स्वास्थ्य सर्वेक्षण (चरण-4 ) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2015-16 के दौरान जन्म के समय दर्ज होने वाली राष्ट्रीय लिंगानुपात दर कितनी थी? – 919

7.        भारत ने हाल ही में कश्मीर में 15 बिलियन डॉलर लागत वाले कितने हाइड्रोप्रोजेक्ट को स्वीकृति प्रदान की? – 06

8.        फिल्म एवं टेलीविज़न में छोटे पाठ्यक्रमों को प्रोत्साहित करने हेतु एफटीआईआई ने किस कंपनी के साथ समझौता किया? कैनन

9.        विश्व बैंक ने तेजस्विनी परियोजना के लिए कितने करोड़ डॉलर का ऋण देने की घोषणा की? – 6.3 करोड़ डॉलर

10.   सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम - भारतीय इस्पात प्राधिकरण (सेल) के कितने विशेष इस्पात संयंत्रों को बेचने की अनुमति दे दी? तीन

11.   इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है– संजीव सिंह

12.  बेनामी संपत्ति अधिनियम का उल्लंघन करने पर आयकर विभाग ने कितने साल की सजा का प्रावधान किया– सात वर्ष

13.  केंद्र सरकार ने निर्यात से जुड़ी ढांचागत सुविधाओं के विकास हेतु कितने करोड़ रुपये की नई योजना शुरू की? – 600 करोड़ रुपये

14.   किसे भारतीय रिज़र्व बैंक का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया– बिभू प्रसाद कानूनगो

15.  एक माह में चार बार से ज्यादा बैंक और एटीएम से पैसे निकालने या जमा कराने पर ग्राहकों के खातों से कितने रूपए की कटौती की जा रही है– 173

16.   हाल ही में किसे रिज़र्व बैंक के डिप्टी गवर्नर के रूप में नियुक्त किया गया– बी पी कानूनूगो

17.   बिना कोई नया कर लागू किए हरियाणा प्रदेश का बजट प्रस्तुत किया गया। संख्या के अनुसार यह प्रदेश सरकार का कौन सा बजट है– तीसरा 

18.   केंद्र सरकार ने ड्रेजिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की कितने प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की घोषणा की– 51%

19.   किस प्रदेश के वित्तमंत्री ने बजट में शहरी गरीबों हेतु पांच रुपये में थाली भोजन की घोषण की– मध्यप्रदेश

20.   किस केन्द्रीय मंत्री ने ऋण मुहैया कराने हेतु मुद्रा योजना की शुरुआत की– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad